लखनऊ, मई 31 -- राष्ट्रीय सनातन संघ की ओर से रविवार को दारुलशफा में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सनातन संघ की ओर से छह बिंदुओं का एजेंडा पेश किया गया। एजेंडा में हर मंगलवार व शनिवार को निशुल्क सुंदरकांड करने, प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार करने आदि विषयों पर बात हुई। साथ ही छह वार्डों में वार्ड अध्यक्ष पदों पर मनोनयन भी किया गया। सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे ने संगठन के कार्यक्रम की जानकारी दी। संघ के महासचिव विमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोष्ठी में हर तीसरे शनिवार को एक मासिक मिलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। वहीं, एक जुलाई से हर मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड पाठ और प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च राष्ट्रीय सनातन संघ करेगा। यह भी पढ़ें- श्री माहेश्वरी महिला मंडल ने सुंदरकांड का पाठ कराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...