गुड़गांव, दिसम्बर 6 -- कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-39 के विश्व शांति केंद्र में शनिवार को अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश ने शाश्वत हिन्दू फाउंडेशन के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विश्व शांति और सद्भावना के लिए सनातन शक्तियों को एकजुट होने की जरूरत है। विश्व शांति दूत आचार्य लोकेश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में आस्था के केंद्र मंदिरों की अहम भूमिका है। अखंड व अद्वितीय भारत निर्माण और विश्व शांति के लिए सनातन मूल्यों और भारतीय संस्कृति पर आधारित जीवन शैली को अपनाने कि आवश्यकता है। सनातन का मूल मंत्र वसुधैव कुटुंबकम की आज विश्व को आवश्यकता है। | मंदिरों के वर्तमान स्वरूप में हमारी भूमिका विषय पर संबोधित करते हुए डॉ पवन सिन्हा ने कहा कि मंदिर भक्ति और शक्ति दोनों के केंद्र है, इनका संरक्षण और संवर्धन करना हर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.