नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। भारत मंडपम में 13-14 दिसंबर को 'सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव' आयोजित होगा। सनातन संस्था और 'सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा, संस्कृति और शौर्य पर विशेषज्ञ सत्र होंगे। आयोजकों के अनुसार देश जिन आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, उनके समाधान पर विचार किया जाएगा। महोत्सव में राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-नक्सलवाद और रक्षा नीति पर चर्चाएं होंगी। इसमें 250 से अधिक शिवकालीन शस्त्रों की प्रदर्शनी व पारंपरिक युद्धकला प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में स्वामी गोविंददेवगिरी महाराज, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आदि शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...