मेरठ, मार्च 30 -- मऊखास स्थित बीएमएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रमुख जन, गणमान्य नागरिकों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत के सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनिल त्यागी एवं मेरठ विभाग के विभाग प्रचारक नमन कुमार रहे। वहीं, मवाना के जिला संघचालक धर्मेश त्यागी की भी विशेष उपस्थिति रही। डॉ. अनिल त्यागी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा, सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक बदलाव के लिए 'पंच परिवर्तन' के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में संगठित प्रयासों से ही व्यापक परिवर्तन संभव है। नमन कुमार ने कहा कि हिंदू धर्म और संस्कृति के आधार पर समाज में सबसे अधिक सक...