आगरा, जून 1 -- रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल (अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन सम्मान समिति) एवम् सुभारत संगीत निकेतन, सिकंदरा के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर 'सनातन भक्ति संगीत संध्या' का तीसरा आयोजन श्री हरिकृष्ण वृद्ध जन सम्मान भवन पश्चिम पुरी सिकंदरा में संपन्न हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती, भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन एवम् समाजसेवी हरिकृष्ण गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि मुकेश प्रकाश शर्मा, (जज फिरोज़ाबाद), वृद्धजन सम्मान समिति के डॉ. गिरीश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. वीडी अग्रवाल, आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद माहेश्वरी, एसके गुप्ता, रामेंद्र शर्मा, सुभारत संगीत निकेतन के पं. देवाशीष गांगुली 'संगीतेश', मीता गांगुली, शुभाशीष गांगुली, समृद्धि सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...