बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने बदायूं जिले में नई रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर व्यापक संपर्क अभियान शुरू किया है। सोमवार को बोर्ड के पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर समर्थन पत्र जुटाए। जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि रेलवे द्वारा जिले की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। नई रेल लाइन न केवल व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खोलेगी। इन समर्थन पत्रों को एक ज्ञापन के साथ माननीय रेल मंत्री को भेजा जाएगा ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...