मैनपुरी, मार्च 15 -- सनातन धर्म को शाश्वत बताते हुए योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि सनातन न कभी मिटा है, न मिटेगा। यह त्याग और तपस्या की भावना में जीवित रहता है। उन्होंने छात्रों से अपने पूर्वजों के इतिहास और वीर गाथाओं को पढ़ने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने उन्हें हिंदी प्रेमी बताया और संकल्प लिया कि वे अंतिम सांस तक हिंदी और भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। नगर के रसूलाबाद स्थित सेंट एसआरआरडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने शिक्षा और सनातन संस्कृति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कार ही समाज को प्रेरित करने का मुख्य आधार हैं। भारतीय शिक्षा बोर्ड की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बोर्ड बालक-बालिकाओ...