मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मां शांकुभरी देवी संस्थान द्वारा दुर्गा माता मंदिर के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ हवन यज्ञ व पूजन आरती के साथ किया गया। इस दौरान आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में मुफ्त चश्मो सहित औषधि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय संत माधवानन्द महाराज ने कहा कि संतों का सानिध्य से धार्मिक संस्कार प्राप्त होते हैं। मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। सनातन ने विश्व को शान्ति,दया व कल्याण का संदेश दिया है। साधु संतों का जीवन जगत कल्याण को समर्पित होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि शुकतीर्थ की पावन भूमि पर सहस्रों वर्षों से अनेक ऋषियों ने जन्म लेकर जप व तप किया है। ऐसी पावन धरती पर आगमन बड़े सौभाग्य की बात है। आश्रम की संचालिका राधा माता ने कहा कि मां का हृदय कोमल होता है। वह अ...