संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- राजघाट/बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर के पिपरा प्रथम में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सनातन धर्म के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और सनातनियों ने भाग लिया। सम्मेलन में क्षेत्र के हजारों सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लेकर धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि कथावाचक आलोकानंद पांडेय और महंत बाबा त्रिवेणी दास उपस्थित रहे। संत कुमार सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया, ब्रह्मदेव सिंह ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि सतेन्द्र कुमार ने कहा कि सनातन धर्म हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा है। सनातन धर्म विश्व को शांति, करुणा और सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.