हरदोई, सितम्बर 13 -- हरदोई, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड हरदोई नगर का स्थापना दिवस कार्यक्रम गायत्री विद्या पीठ स्कूल में मुख्य वक्ता विहिप अवध प्रांत के सह मंत्री प्रवीण ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है। सनातन धर्म को किसी की मान्यता की आवश्यकता नहीं है। यह केवल पूजा-पाठ या मजहब तक सीमित नहीं, बल्कि कर्तव्य, नैतिकता, मानव स्वभाव और ब्रह्मांड को धारण करने वाले सत्य का प्रतीक है। सनातन आदि-अनादि, अनंत और शाश्वत है। इसी धर्म से प्रेरणा लेकर विश्व हिंदू परिषद सदैव हिंदुओं के साथ खड़ा था, है और रहेगा। सभी हिंदू आपस में सहोदर हैं और कोई भी हिंदू पतित या नीच नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य रविकांत ने की। पूज्य संत वैद्यराज स्वामी बाल शास्त्री जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विहिप ने स्थापना से लेकर 62 वर्षो...