सनातन धर्म सेवा समिति फरवरी में कराएगी सामूहिक विवाह
मऊ, जून 17 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के भातकोल-धरौहरा स्थित एक निजी विद्यालय में सनातन धर्म सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी सामाजिक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए फरवरी माह में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं तथा सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। बैठक में समिति के सदस्यों से अभी से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया। आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन तथा जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में ललित मिश्रा, संतोष उपाध्याय, लक्ष्मी प्रसाद, आशुतोष मिश्रा, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.