मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- झांसी की रानी स्थित श्री सनातन धर्म सभा भवन में रामनवमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु और श्रीराम के बाल स्वरूप से लेकर युवा अवस्था तक की सजीव झांकियां रहीं। इस अवसर पर पर्व पत्रिका का विमोचन किया और महाआरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शोभित गुप्ता और अरविंद भारद्वाज उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष शंकर स्वरूप, मंत्री सतीश ठेकेदार, उपाध्यक्ष शिवचरण दास, अमित, अंजुल, सुखदेव मित्तल एड., नवीन ठेकेदार, अनुराग अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, जनार्दन स्वरूप, प्रवीण गुप्ता, अनिल बंसल, अजय गर्ग, साधुराम गर्ग एड., नितिन नामदेव एवं सुरेश पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही श्री र...