सीतापुर, मार्च 19 -- बिसवां। सनातन धर्म सभा की ओर से संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. शिवकुमार अवस्थी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रो. बीवीएल मिश्र ने की। मुख्य अतिथि शिक्षाविद दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने उन्हें सनातन धर्म का पुरोधा बताया। इतिहासकार डॉ. सरला अवस्थी, आभा अवस्थी ने कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कवि अरुण वर्मा गंवार ने वाणी वन्दना प्रस्तुत की, कवि भगवत शरण श्रीवास्तव, अशोक पुष्प, सरोज गुप्ता सरोज, विजय रस्तोगी, दिनेश मिश्र, शिवानंद दीक्षित, अरविंद सिंह मधुप, अरविंद त्रिपाठी, रजनी कान्त दीक्षित, धर्मेंद्र धवल, डॉ कृष्ण कान्त मिश्र, मेजर विशाल सक्सेना संचालन कर रहे मंत्री घनश्याम शर्मा ने काव्य पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...