कोडरमा, मार्च 29 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि मां दुर्गा मंडली परिवार अड्डी बंगला की ओर से 36वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय भव्य महा जागरण और अखंड ज्योत कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ की गई। शोभायात्रा की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य अतिथि समाजसेवी वीरेंद्र यादव उर्फ बीरू यादव ने सुसज्जित वाहन पर विराजमान देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नारियल फोड़कर और फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी बीरेंद्र यादव ने कहा कि सनातन धर्म में महाजागरण और पूजा का विशेष महत्व है।शोभायात्रा अड्डी बंगला दुर्गा मंडप से निकलकर स्टेशन रोड, झंडा चौक होते हुए सामंतों काली मंदिर पहुंची। वहां पूजा-अर्चना के बाद जुलूस बाजार मार्ग होते हुए स्टेशन काली मंदिर पहुं...