रुद्रपुर, मार्च 27 -- सितारगंज। श्री सनातन धर्म मंदिर में नवमी के अवसर पर शुक्रवार को माता रानी का अद्भुत और भव्य श्रृंगार किया गया। महेश मित्तल ने बताया कि 50 वर्ष पूर्व मित्तल परिवार ने माता रानी की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष दोनों नवरात्रों में मां का श्रृंगार करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हो रहा है। यहां महेश मित्तल, कपिल, बुधराम, गोविंद, गणेश, राकेश बंटी, संजय, आकाश, प्रियांश, सरिता, संगीता, ममता, गिरिजेश, निशा, श्वेता, विशाखा गोयल, गरिमा जैन, सुधा जिंदल, सीमा गोयल, हेमा पांडे, लक्ष्मी गोयल, कामिनी बोरा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...