मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट की ओर से बुधवार को एक बैठक सनातन धर्म मंदिर आदर्श नगर में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने नव वर्ष के अवसर पर मंदिर में प्रत्येक वर्ष होने वाले वार्षिक उत्सव पर चर्चा की। इस मौके पर राजीव गुंबर एडवोकेट ने कहा कि श्री बालाजी की चौकी व बालाजी की इच्छा तक भंडारे को आयोजन किया जाएगा। यहां काले पहलवान, अनिल छाबड़ा, सीताराम छाबड़ा, प्रवीण बाठला, विजय सचदेवा, गौरव भूटानी, बलदेव छाबड़ा, सुरेंद्र डब्बू, निखिल सचदेवा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...