बिजनौर, फरवरी 3 -- माधव बस्ती नगर में हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जाह्नवी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य वक्ता मुकेश कुमार विभाग कार्यवाह ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा के विषय में वर्णन किया। विभाग प्रचारक क्रांति कुमार ने पंच परिवर्तन के बारे में विषय में जानकारी दी। सभी से उन्हें अपनाने का आह्वान किया। गोपाल दास महाराज श्रीश्री 108 मंडलेश्वर पंचायती देव ऋषि अखाड़ा निवासी सिहाली बिजनौर ने हिंदुत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म को बड़े बलिदान और संघर्ष के बाद बचाए रखा है, इसलिए हम सभी को सनातन धर्म की रक्षा करनी चाहिए। जब सनातन धर्म बचेगा तभी भारत देश बचेगा। सबसे आरएसएस संघ का सहयोग करने का आह्वान किया। अंत में पंडित कैलाश दास महाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.