गढ़वा, जनवरी 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा प्रखंड के गोढ़ेया गांव में भारत के महान संत त्रिदंडी स्वामीजी के कृपापात्र जीयर स्वामीजी के शिष्य संत वशिष्ठ नारायण आचार्य के मार्गदर्शन में श्री रघुनाथ बाबा यज्ञ समिति के तत्वावधान में पांच कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ चल रहा है। समिति के संरक्षक संजय कुमार उपाध्याय, अध्यक्ष श्रवण उपाध्याय, सचिव अजय कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 25 जनवरी को होगी। उक्त अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारा संचालित हो रहा है। मालूम हो कि महायज्ञ में गढ़वा एवं पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यज्ञशाला में यज्ञाचार्य यादवेंद्राचार्य एवं उनकी टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्...