देवघर, मार्च 20 -- करौं। करौं बाजार से सटे बालमो गांव में तीन दिवसीय काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने नवनिर्मित काली माता मंदिर पहुंचकर माथा टेका एवं प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि इस छोटे से गांव में जिस प्रकार लोगों में भगवान के प्रति श्रद्धा भक्ति है वह काबिले तारीफ है। गांव के लोगों ने धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए काली मंदिर का निर्माण कराया। जिससे गांव एवं आसपास क्षेत्र के लोगों में धर्म के प्रति आस्था, श्रद्धा व विश्वास बढ़ेगा। कहा कि सनातन धर्म जितना आगे बढ़ेगा उतना आगे भारत भी बढ़ेगा। मौके पर प्रसिद्ध भजन गायिका कुमकुम बिहारी ने कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से की। गणपति नंदन गिरजान...