मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- एसडी पीजी कालेज ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज में आयोजित भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा में लगभग 1600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेष बात यह रही कि कॉलेज स्तर पर पूरे देश में सर्वाधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण और सफल परीक्षा संचालन कर संस्थान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस परीक्षा में कॉलेज के पांच मेधावी विद्यार्थियों ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मेरठ प्रांत की टॉप-30 सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान तथा जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। चयनित विद्यार्थियों में पीहू शर्मा, काशिश नारंग, उत्सव बलियान, शिवानी झा और पायल शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिल्ली में आयोजित समारोह में सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.