लोहरदगा, अगस्त 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद, लोहरदगा की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रविवार को शहर के गुदरी बाजार स्थित मुद्रिका भवन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा केंद्रीय और प्रांतीय स्तर के करीब 300 अधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पटना-गुवाहाटी क्षेत्र के धर्माचार्य प्रमुख बीरेंद्र बिमल, क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र साहू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, मार्गदर्शन मंडली संयोजक चैतन्य स्वामी श्रीकृष्ण ब्रह्मचारी, सह मंत्री मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह तथा जिला अध्यक्ष रीतेश कुमार ने भारत माता और श्रीराम दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मुख्य यह भी पढ़ें- Chapra News: तिलक प्रभात शाखा का गुरुदक...