मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कस्बे के गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। रविवार को कस्बे के चांदनी वाला मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी जी ने कहा कि विभिन्न षड्यंत्रों, जिहाद, लव जिहाद, धर्मांतरण आदि के खिलाफ समाज को जागरूक एवं संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी और देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना हो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक उत्कर्ष ने आरएसएस की गौरवशाली 100 वर्षीय शौर्य गाथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने संघ के स्थापना से लेकर अभी तक के संघर्ष, सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.