गंगापार, फरवरी 7 -- मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा से अयोध्या के लिए निकली त्रिशूल यात्रा शनिवार शाम घूरपुर के इरादतगंज बाजार स्थित शिव मंदिर में पहुंची। विश्व हिंदू परिषद मंडल जसरा के प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष केसरवानी ने स्वागत कर त्रिशूल की पूजा अर्चना की। बताया कि यात्रा का मकसद देश में सनातन परंपरा को मजबूत करने के साथ हिंदू राष्ट्र की स्थापना हैं। बताया कि स्‍टील धातु का बना त्रिशूल 60 फीट लंबा है, जो देश का सबसे बड़ा त्रिशूल होगा। उन्‍होंने बताया कि यात्रा के दौरान 24 घंटे लगातार चल रही है। 50 लोगों का दल इसके साथ चल रहा है। इस त्रिशूल की स्‍थापना अयोध्या के बीकापुर तहसील के रमपुरवा में स्थित 500 साल पुराने शिव मंदिर में किया जाएगा। इस शिव मंदिर की अपनी महत्‍ता है, जिसमे रोजाना पुजारी साल भर बदलते रहते हैं और सूर्य देव की किरणों से शिव प्र...