हल्द्वानी, अगस्त 14 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद रामलीला मैदान में शुद्धीकरण के लिए हवन-पूजन के मुद़्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच संग्राम शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस विषय को दलित अपमान से जोड़ा तो भाजपा ने कांग्रेस पर समाज के बंटवारे की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि शुद्धीकरण से भाजपा को कोई सरोकार ही नहीं था। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कांग्रेस समाज को बांटना चाहती है।मंच का शुद्धीकरण भाजपा की संकीर्ण सोच: कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह शुद्धीकरण भाजपा की उस संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का प्रदर्शन है, जो आज भी गरीबों, दलितों, पीड़ितों से नफरत करती है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं देश के गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों का अपमान है। यह ...