बुलंदशहर, फरवरी 24 -- पहासू के गांव करौरा स्थित दयाननद सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डाॅ. शैल बिहारी महाराज ने कहा है कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सनातन समाज के सभी लोग आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हों। उन्होंने सभी को सनातन धर्म की रक्षा के लिए शपथ भी ग्रहण कराई। विशिष्ट अतिथि डॉ. वेदप्रभा त्यागी ने कहा कि मतभेद छोड़कर सभी आपस में एक हो जाएं, तभी हम लोग संगठित हो सकते है। इस दौरान माहौल भारत माता की जयकारों,वंदे मातरम,जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। अध्यक्षता कर रहे संजय आर्य ने भी सभी लोगों से हिंदू समाज की रक्षा के लिए एक प्लेटफार्म पर एकत्र होने का आह्वान किया। शंभू सिंह राघव,खजान चंद, द्विजेन्द्र गुप्ता ने भी विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...