सनातन की आस्था से जुड़ी है रामलीला, कभी मरेगी नहीं: राजेंद्र शास्त्री
धनबाद, मई 25 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। रामलीला सनातन की आस्था से जुड़ी है, यह कभी मरेगी नहीं। जब तक गंगा-जमुना में पानी रहेगा, तब तक रामलीला चलती रहेगी। उक्त बातें ओल्ड दुर्गा पूजा समिति गांव भीतर गोविंदपुर परिसर में प्रयागराज क्षेत्र मिर्जापुर, विंध्याचल (यूपी) से आई जय मां शीतला रामलीला मंडली के संचालक राजेंद्र शास्त्री ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। 16 सदस्यीय यह मंडली 2024 में भी गोविंदपुर व आस-पास के गांवों में रामलीला कर चुकी है। श्री शास्त्री ने कहा कि यद्यपि टीवी, एंटरटेनमेंट स्क्रीन, ओटीटी आदि के प्रचलन से रामलीला का आकर्षण घटकर 25 प्रतिशत तक ही बचा है, फिर भी यह मिटेगी नहीं। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का माध्यम है। हम लोग लाभ-हानि के लिए रामलीला नहीं करते, धर्म के प्रचार के लिए करते हैं। रामलील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.