मेरठ, मार्च 15 -- आईटीआई मैदान में आयोजित सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज ने सनातन धर्म पर बोलते हुए कहा कि सनातन न कभी मिटा है और न कभी मिटेगा। सनातन हर उस स्थान पर जीवित रहता है, जहां त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना होती है। मनुष्य का शरीर नश्वर है, लेकिन सनातन धर्म शाश्वत है और सदैव बना रहेगा। सनातन धर्म सत्य, अहिंसा और करुणा जैसे उच्च मूल्यों पर आधारित है, जो समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।सुधाशु महाराज को वंदनीय बताते हुए कहा कि वे सत्य, अहिंसा और करुणा की प्रतिमूर्ति हैं और सनातन धर्म की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। श्रोताओं से आह्वान किया कि वह सनातन संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। संतों के विचारों को सुनकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था...