पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के स्वयं सेवी संगठन सनातन एकता मंच का शनिवार को तरहसी में संस्थापक उमेश शर्मा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सनातन एकता मंच के कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में हेमंत पांडेय, सचिव मिथलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष रवींद्रनाथ पांडेय को बनाया गया। बैठक के दौरान उमेश शर्मा ने सनातन एकता मंच के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि सनातन धर्म के अंतर्गत समाज कई धर्मों में बंट गया है। संगठन इसे एक सूत्र में बांधने का काम करेंगी ताकि सनातन धर्म की मूल भावना, संस्कृति और संस्कार को एक सूत्र में बंधा रहे और बिखरे हुए समाज एक बन्धन में बंधे रहे। इस दौरान केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार सिंह, विश्व हिन्दू परिषद तरहसी प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, सनातन एकता मंच पकरी के अध्यक्ष अशोक कुम...