प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में साधु संतों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। सनातनी किन्नर अखाड़े के संतों ने मेला क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे ही राष्ट्रीय ध्वज फराया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि 'टीना मां' ने अन्य संतों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने सफेद वस्त्र धारण किए थे। ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान हुआ और मौजूद साधु संतों को मिष्ठान वितरित किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने सभी से देश के संविधान के दायरे में रहकर काम करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...