मेरठ, मार्च 7 -- मवाना थाना क्षेत्र के भैंसा रोड स्थित कॉलोनी में गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बेटी ने तीसरी मां से विवाद होने बताया। मवाना थाना क्षेत्र के भैंसा रोड स्थित फरीद कॉलोनी में शनिवार को बंद कमरे में 40 वर्षीय जलाल का शव फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को फंदे से उतारने वाले लोगों के साथ ही मृतक की तीसरी पत्नी गुलशन से भी पूछताछ की। बताया गया है कि मृतक जलाल बिजनौर ...