नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली। सनलाइट कॉलोनी स्थित किलोकरी गांव में सोमवार को घर के बाहर हो रहे शोर-शराबे का विरोध करना एक सेवानिवृत संगीतकार को भारी पड़ गया। हंगामा कर रहे डिलीवरी ब्वॉय और ढाबा कर्मचारियों ने 54 वर्षीय विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त विनित कुमार ने बताया कि विक्रम सिंह एक निजी संस्थान के साथ बतौर संगीतकार जुड़े हुए थे। सोमवार को उनके घर के सामने कुछ डिलीवरी ब्वॉय और ढाबा कर्मचारी कथित तौर पर शोर-शराबा करने लगे। हंगामा काफी देर तक चला, लगातार शोर शराबा होने पर परेशान होकर विक्रम सिंह घर से नीचे आए और शोर न करने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मणिपुरी टीचर की पीट-पीटकर हत्या; किस बात पर वारदात? इसी बात को लेकर उनकी आरोपियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विक्रम पर हमला ...