आगरा, जनवरी 12 -- नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से गुस्साए घरवालों ने उसकी हत्या कर शव श्मशान ले जाकर जला दिया। ढोलना थाना क्षेत्र में इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह पुलिस को हुई तो उसने जाकर चिता से मृतका के अवशेष उठाए और जांच के लिए भेज दिए। साथ ही प्रेमी व गांव के एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह ढोलना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी की हत्या कर शव जलाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि परिजनों ने गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग के चलते देर रात अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी की मारपीट कर हत्या कर दी और रात में ही शव श्मशान ले जाकर जला दिया। एएसपी सुशील कुमार, फॉरेंसिक टीम व अन्य जांच टीमों ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद श्मशान घाट पहुंचक...