बिजनौर, अप्रैल 27 -- बिजनौर। रोडवेज बस अड्डे के पास जिला पंचायत के पुराने डाक बंगले के सुनसान हिस्से में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को रोडवेज बस अड्डे के पास जिला पंचायत के पुराने डाक बंगले के वीरान और सुनसान हिस्से में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- सिडकुल कर्मचारी की हत्या, खेत में मिला शव थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह के अनुसार मृतक की पहचान ट्यूबवैल कालोनी निवासी 24 वर्षीचय सूरज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सूरज के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि सूरज शर...