हापुड़, जुलाई 31 -- सनराइज पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि शर्मा ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि साफ-सफाई अपनाने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने विशेष रूप से वर्षा ऋतु में हाथ धोने, स्वच्छ भोजन करने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता सबसे बड़ी आदत है और बच्चों को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रीति सैनी, पारुल, गीता सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: छात्राओं को स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...