रांची, फरवरी 13 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सनराइज पब्लिक स्कूल, उमेडंडा में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी कल्पना शक्ति, मेहनत और ज्ञान को मॉडल्स के माध्यम से धरातल पर उतारा। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित कई मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में अतिथियों ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) माध्यम से शिक्षित करने से बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। इस विज्ञान प्रदर्शनी मेले के सफल आयोजन में शिक्षक मनपूरन महतो, विक्रांत नायक सहित पूरे विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.