रामगढ़, मार्च 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित सनराइज एकेडमी में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने कम्प्यूटर शिक्षिका नेहा नायक, शिक्षक कमलेश मेहता और रजनीश प्रसाद के साथ जमकर होली खेली। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रंगों का पर्व होली की बधाई दी गई। मौके पर शिक्षिका नेहा नायक ने कहा कि होली आपसी भाईचारगी व प्रेम का संदेश देता है। शिक्षक रजनीश प्रसाद ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ही होली खेलने की अपील की। समारोह में पुरूषोत्तम गोस्वामी, देवाशीष चौहान, करण कुमार, अक्षत कुमार, विधि कुमारी, दिया कुमारी, कोमल ठाकुर, बुलबुल ठाकुर, नेहा गोंड, शालिनी सिंह, रोशनी, संध्या, अंजली, नेहा गंझू, कोमल नायक, प्रिया लिंडा, साक्षी लिंडा, यशवंत, अंशु, लक्ष्मी, मुस्कान, अर्चना, शान...