नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- 8 मैच और 32 छक्के, पाटीदार-अय्यर-अभिषेक सब पीछे छूटे, वैभव सूर्यवंशी का जलवाजुरैल और वैभव के बीच शतकीय साझेदारी सीजन में पहली बार वापसी कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के बल्लेबाजों ने अपने मैदान पर पहले बैटिंग का न्योता पाकर उसे खूब भुनाया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन फिर जायसवाल 40 रन के स्कोर पर चलते बने। आज के ...