हैदराबाद, अप्रैल 5 -- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल की गेंदबाजी की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शमी ने कहा कि घरेलू क्रिकेट के जरिए मैच के लिए तैयार रहना और अपने कौशल को निखारते हुए बेहतरीन फिटनेस बनाए रखना, उनके शानदार प्रदर्शन में अहम रहा। मोहम्मद शमी ने मैच के बाद कहा, ''अगर आप खेलना चाहते हैं तो खेल के साथ तालमेल बनाये रखना जरूरी है। अगर आप फिट हैं, तभी आप अपने कौशल पर काम कर सकते हैं। इसलिए मैं खेल के संपर्क में रहा और सभी घरेलू मैच खेले। '' शमी ने नौ रन देकर दो विकेट लिए और 18 डॉट गेंद भी फेंकीं। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में मिली हार के बाद टीम को जोरदार वापसी करने की जरूरत थी। उन्होंने मैच के नती...