मऊ, अप्रैल 16 -- मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद दसवीं के परिणाम में सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने प्रतिभा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसमें रिया ने हिंदी एवं गणित में 100 प्रतिशत अंक के साथ 97 प्रतिशत अंक अर्जित किया। मोहम्मद उमर राजा 96.6 प्रतिशत, शांभवी पाण्डेय 96.4 प्रतिशत, वर्तिका यादव 96.4 प्रतिशत, अभिनव सिंह 96.02 प्रतिशत, शौर्य नारायण राय 95.8 प्रतिशत एवं सौरभ यादव 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के निदेशकगण ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई : दसवीं में बेटियों ने फिर लहराया परचम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। यह भी ...