वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। सारनाथ स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में हुई सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में सनबीम स्कूल भगवानपुर के बालक 3 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक के साथ उपजेता रहे। यह टीम नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी। टीम की इस सफलता पर स्कूल के अध्यक्ष दीपक मधोक व भारती मधोक ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम कोच माधुरी मिश्रा, सारंग नाथ पांडे थे। खेल प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि दिव्या ज्योति उपाध्याय ने अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 200 मीटर में कांस्य, अथर्व पांडेय अंडर 17 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण व शॉट पुट में कांस्य, सार्थक कुशवाहा अंडर 14 में लॉन्ग जंप में स्वर्ण और आदित्य मौर्य ने अंडर-19 में ट्रिपल जंप में कांस्य पदक हांसिल किया है। यह भी पढ़ें- हैंडबॉल में एसएस पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान यह भी पढ़ें- Hathras News: पांच खिलाड़...