अयोध्या, मई 12 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कोतवाली नगर के दिलकुशा कालोनी में एक सनकी युवक ने तीन वाहनों पर अचानक आग लगा दी। आग लगने से एक मोटरसाईकिल पूरी तरह से जल गयी। एक स्कूटी व कार को भी नुकसान हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। वाहन के स्वामियों से पुलिस को तहरीर का इंतजार है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि रानोपाली का रहने वाला नीरज सोनकर की ननिहाल दिलकुशा कालोनी के पास में है। वह कभी कभार यहां पर आता जाता रहता है। यह भी पढ़ें- सनकी युवक ने लगायी तीन वाहनों में आग, मोटरसाईकिल जल कर खाक, स्कूटी-कार को भी नुकसान मंगलवार को भी वह यहां पर आया था। लोगों के अनुसार वह नशा करने वाला बताया जा रहा है। उसको पता नहीं क्या सनक लगी कि वह रास...