सनकी भाई ने मायके आई बहन और नवजात भांजी पर धारदार हथियार से किया हमला
शामली, मई 19 -- शामली/कैराना। कैराना के गांव मलकपुर में मंगलवार को हुई घटना से लोग सन्न हैं। खाना खाने के बाद उल्टी होने पर एक युवक को शक हो गया कि उसके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया है। इसी शक में उसने मायके आई अपनी बहन और महज 20 दिन की नवजात भांजी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उन्हें बचाने आई पड़ोस में रहने वाली महिला और एक युवती पर भी हमला किया। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर में एक दिन पहले ही मंडावर स्थित ससुराल से इमरानी नामक महिला अपनी 20 दिन की बेटी दुआ के साथ मायके आई थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसका भाई सद्दाम घर पहुंचा और खाना मांगा। बहन ने उसे खाना दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.