छपरा, मई 10 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की मदनसाठ पंचायत अंतर्गत बगोईयां व भरवलिया गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले दो दिनों में एक उग्र बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में बगोईयां गांव की तारा देवी तथा भरवलिया गांव के दूधनाथ साह, शनिचरा देवी, मैना देवी और मनीष साह शामिल हैं। सभी का इलाज मांझी और छपरा के विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है।

बंदरों का आतंक स्थानीय मुखिया राम बहादुर सिंह ने बताया कि बंदरों का झुंड अब घरों के आंगन तक पहुंच जा रहा है, जिससे महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। खेतों में काम करने और सड़कों पर आने-जाने में भी लोगों को खतरा बना हुआ है। दाउदपुर -मदनसाठ मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग ...