दरभंगा, मई 20 -- संजय लाला,दरभंगा। चन्दनपट्टी स्थित पॉल्ट्री फार्म में मजदूर के रूप में काम करने वाले संदीप दास उर्फ बिल्टू ने मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की नृशंस हत्या कर हैवानियत की हदें पार कर दी। जिस तरह के जख्म मृतकों के शरीर पर पाए गए हैं, वह उनके प्रति उसके नफरत को दर्शा रहे हैं। जिस कमरे में उसने घटना की अंजाम दिया वहां चारों तरफ खून पसरा था। फर्श के अलावा टेबल और बिस्तर पर भी खून पसरा हुआ था। अंदर का नजारा देख मजबूत कलेजा वालों का भी दिल दहल गया। एफएसएल की टीम ने कमरे के हर कोने से जांच के लिए साक्ष्य एकत्रित किए। लोहे की पाइप से लगातार वार कर हैवान पति ने अपनी पत्नी फूल कुमारी के चेहरे को बुरी तरह कूच दिया था। अपने मासूम बच्चों के सिर और चेहरे पर उसने पाइप से कई हमले किए। उसे उनपर इतना ज्यादा आक्रोश क्यों था,...