देवघर, दिसम्बर 15 -- सारठ प्रतिनिधि प्रखंड के चार पैक्सों में धान अधिप्राप्ति केंद्र सोमवार को खोला गया। विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने सधरिया, मंझलाडीह, ठाढ़ी व बड़बाद पैक्स का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन की अबुवा सरकार किसानों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा उपजाए गए धान का सम्मानजनक न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के सभी प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला जा रहा है, जहां किसानों को 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य दिया जाएगा। वहीं ससमय पैक्स खुलने से किसानों को औने-पौने दाम पर बाजार में बिक्री नहीं करना पड़ेगा। कहा कि पैक्स में धान बिक्री करने के बाद किसानों को दो दिनों के अंदर निर्धारित दर से पूरी राशि बैंक खाते में भेज दी जाएगी। किसानों से अ...