गंगापार, मार्च 18 -- नवरात्र पर्व और ईद त्योहार को लेकर बुधवार को लालापुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीपी बारा वेदव्यास मिश्र ने कहा कि नवरात्र के मध्य ही ईद त्योहार है, इसलिए दोनों वर्गों को एक दूसरे के त्योहार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना कर रखना है। किसी के द्वारा यदि कोई भ्रामक सूचना या सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उसके साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसओ लालापुर अनुभव सिंह, एसआई रामाश्रय यादव, शंकरलाल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.