बेगुसराय, मार्च 19 -- बीहट। बरौनी थाना में गुरुवार को चैती दुर्गापूजा, ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन ने की। सद्भावपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। पुलिस गश्त तेज करने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मौके पर पुअनि पप्पू कुमार, आलोक कुमार, डा. मजहर आलम, पंकज कुमार चौरसिया, हरिनंदन कुमार, हाफिज आलम, सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे।(नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...