उन्नाव, जून 14 -- उन्नाव, संवाददाता। गदन खेड़ा-सिंगरोसी मोड़ स्थित नवनिर्मित सद्भावना मंडप का शनिवार को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं एज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने लोकार्पण किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि सद्भावना मंडप सभी वर्गों के लिए सविधाजनक रहेगा। कमजोर परिवार विशेषकर गरीब बेटियों के विवाह व सामाजिक आयोजनों के लिए अच्छी सुविधा है।

सद्भावना मंडप का महत्व उन्होंने कहा कि यह सद्भावना मंडप जनता के उपयोग के लिए तैयार होकर खड़ा है, जो सभी वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सद्भावना मंडप क्षेत्र की...