शाहजहांपुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। श्री शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सद्भावना बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक रवि प्रकाश ने पंच परिवर्तन कार्यक्रम के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर बल दिया। उन्होंने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताया। साथ ही पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने और स्वदेशी वस्तुओं के अधिक उपयोग की अपील की। खंड सह संघ चालक धर्मप्रकाश ने आभार जताया। इस दौरान नवल किशोर, दुर्गेश, प्रियांशु रघुवंशी, रमाकांत मिश्रा, प्रदीप दीक्षित, आशीष कुमार, कल्लू यादव, प्रद्युम्न सिंह सहित कई लोग मौजूद...