सद्भावना दिवस के रूप में मनाया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिवस
कोडरमा, जून 11 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में 11 जून को झुमरीतिलैया में मनाया गया। कार्यकर्ताओ ने कोडरमा स्टेशन के समीप काली मंदिर परिसर में प्यार बांटते चलो अभियान में शामिल होकर आम अवाम के बीच सेवादारी की। साथ ही आम अवाम के बीच लस्सी-लड्डू व मिठाई का वितरण किया। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम उर्फ बाबू, युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक, महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर, नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी, राजद डोमचांच के पंचायत अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी के नेतृत्व में केक काटा गया। नेताओं ने कोडरमा राजद परिवार और राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव की ओर से पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी। यह भी पढ़ें- लालू यादव का 79वां जन्म दिन मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.